झांसी: झांसी में पानी के लिए तरस रहे लोगों का गुस्सा फूटा, विधायक के निरीक्षण पर महिलाओं ने कहा- पानी ढोने में जीवन कट रहा
Jhansi, Jhansi | May 16, 2026 झांसी के सीपरी क्षेत्र स्थित मैला की टौरिया इलाके में शनिवार को पेयजल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे सदर विधायक रवि शर्मा को शनिवार की दोपहर 1 बजे स्थानीय लोगों ने बदहाली की कहानी सुनाई और वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या पर जमकर नाराजगी जताई। महिलाओं ने कहा कि वह पिछले 20 साल से पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रही हैं