रघुराजनगर नगरी: सतना एयरपोर्ट के फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल में चोरी, ट्रेनिंग उपकरण चुरा ले गए चोर, थाने में रिपोर्ट दर्ज
सतना एयरपोर्ट परिसर में संचालित फ्लाइंग ट्रेंनिंग स्कूल में देर रात चोरी हो गई । अज्ञात चोर स्कूल में ट्रेनिंग उपकरण कमर्शियल केबल वायर नट बोल्ट और अन्य सामान चुराकर ले गए । जानकारी लगते ही शनिवार की सुबह 10 स्कूल कॉन्टैक्टर कुंदन कुमार ने कोलगवां थाने जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दी है । मामला संवेदनशील होने से पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश रही है ।