प्रतापगढ़: भगवान महेश जयंती महोत्सव का शुभारंभ, रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त किया गया संग्रहित
माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित 10 दिवसीय भगवान महेश जयंती महोत्सव का शुभारंभ रविवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर के साथ हुआ। शिविर में समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 40 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। माहेश्