मैहर: हरिजन शब्द के प्रयोग पर भीम आर्मी का घंटा घर में धरना, पं रामनिवास उर्मलिया पर मुकदमा दर्ज करने के लिए ज्ञापन सौंपा
मैहर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला मैहर के तत्वाधान में ग्राम पंचायत भेड़ा में आयोजित होने वाले “श्रीराम चरित्र मानस एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा सम्मेलन” के पोस्टर में “हरिजन” शब्द के प्रयोग को लेकर कड़ा विरोध जताया है।इस दौरान कांग्रेस नेता रामनिवास उर्मलिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने नगर पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन।