चौथम: धुतौली पंचायत में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के लिए भूमिपूजन और ध्वजारोहण संपन्न
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत धुतौली पंचायत में श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के आयोजन की सफलता को लेकर मंगलवार की शाम पांच बजे तक स्थल पर भूमिपूजन और ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार आगामी 15 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्री मद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।