जहानाबाद: नगर परिषद के वार्ड 25 के वॉर्ड पार्षद सत्येंद्र दास ने मुन्ना शुक्ला को ले कर दिया बयान, ज़ाहिर की नाराजगी ।
जहानाबाद नगर परिषद के वार्ड नंबर 25 के वार्ड पार्षद सत्येंद्र दास ने महागठबंधन के वैशाली से लोकसभा प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला को लेकर बयान दिया है और उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। सत्येंद्र दास ने कहा कि मुन्ना शुक्ला नीची जाति को कभी भी मान सम्मान नहीं देते हैं जिसका नतीजा यह है कि उन्होंने फिर से एक बार विवादित बयान दिया है ।