जहानाबाद: एरकी के समीप बायपास पर अनियंत्रित होकर टेंपू पलटने से टेंपू चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज है जारी
जहानाबाद एरकी के समीप बायपास पर अनियंत्रित होकर एक टेंपू ने पलटी मार दी। जिसमें दबकर उक्त टेंपू का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल में लाया गया है। जहां इलाज जारी है। घायल टेंपू चालक जहानाबाद के मुस्तिचक गांव निवासी अखिलेश कुमार है।