चक्रधरपुर प्रखंड की गोपीनाथपुर पंचायत के गोपीनाथपुर गांव स्थित पंचायत भवन प्रांगण में शनिवार को आपकी आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का समापन शनिवार शाम पांच बजे किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य रूप से डीडीसी संदीप मीणा,एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी उपस्थित थे।