बालोद: मालीघोरी धान संग्रहण केंद्र में कर्मचारियों ने सरकारी दफ्तर को बनाया मयखाना, शाम ढलते ही शराबखोरी का वीडियो आया सामने
Balod, Balod | May 30, 2026 बालोद जिले के मालीघोरी धान संग्रहण केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर सरकारी कार्यालय के भीतर बैठकर शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग उठने लगी है।