कोंडागांव: कोंडागांव CMHO कार्यालय में कार्यालयीन समय में घुसा सांप, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कार्यालयीन समय पर एक सर्प के घुसपैठ से हड़कंप मच गया। घटना आज गुरुवार सुबह 10:30 बजे की बताई जा रही हैं। इस घटना से कार्यालय में उपस्थित महिला एवं पुरुष कर्मचारियों में सांप को देख कर खौफ का माहौल उत्पन्न हो गया।वही इस दौरान किसी कर्मचारी की सूचना पर नगर के एक सर्पमित्र को बुलाया