बरेली: नैनीताल हाईवे किनारे चाय के खोखे में 40 वर्षीय महिला की रहस्यमयी मौत, शरीर पर कई नामों के टैटू से पहचान उलझी
बरेली में नैनीताल हाईवे पर रोड नंबर 8 के पास चाय के खुले खोखे में करीब 40 वर्षीय महिला मृत मिली। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले, लेकिन हाथों पर ‘ॐ’, ‘रामधनी’, ‘Poonam’, ‘Rohit’, ‘Sunil’ जैसे कई टैटू और गले में ‘अल्लाह’ लिखा लॉकेट मिला। पुलिस शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।