कायमगंज: कायमगंज क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, गेहूं की फसल भीगी, आम की फसल को भारी नुकसान, तापमान गिरा
कायमगंज क्षेत्र में देर रात लगभग 1:30 बजे अचानक तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।ग्रामीण इलाकों में कई गरीब परिवारों की झोपड़ियां भी धराशाई हो गई। खेतों में कटाई के लिए पड़ी गेहूं की फसल भी भीग गई। तापमान में भी भारी गिरावट हुई।