हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर लड़ाई झगड़ा करनेवाले 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर लड़ाई झगड़ा करने वाले पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांव केशोपुर निवासी एक अभियुक्त गांव शेखुपुर बदन निवासी एक अभियुक्त गांव भोपतपुर निवासी एक अभियुक्त गांव भोंगांव निवासी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने कुल पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।