बरेली: शराब के नशे में हैवानियत! पत्नी ने पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, किला थाने में रिपोर्ट दर्ज
बरेली के किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटघर से घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर आए दिन शराब पीकर मारपीट करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति नशे में घर पहुंचकर झगड़ा करता है। जब वह शांति से रहने की बात कहती है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। लगातार हो रही प्रताड़ना से