झांसी: झांसी में तेज हवा से मौसम बदला, तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिरा, हवाओं ने बादलों का रुख मोड़ा, 12 तक तेज हवाओं का अनुमान
Jhansi, Jhansi | Apr 11, 2025 झांसी में तेज हवाओं के चलते गर्मी के तेवर नरम पड़ गए हैं। 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल तक तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इनकी रफ्तार बढ़कर 30 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। पहले 12 अप्रैल को हल्की बारिश होने का अनुमान था। अब बारिश नहीं होगी।