पिछोर: ऑपरेशन मुस्कान: भौंती पुलिस ने 72 घंटे में अपहृत नाबालिग को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौर के निर्देशन पर थाना भौंती पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को 72 घंटे के अंदर दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर आज शुक्रवार लगभग 4:00 बजे न्यायालय में पेश कर दिया है।13 अप्रैल को फरियादी ने थाना भौंती में अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।