बालोद: घरेलू विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, बेर के पेड़ पर लटका मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा
Balod, Balod | Jun 1, 2026 बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र से लगे ग्राम पथराटोला में एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। ग्रामीणों के अनुसार पथराटोला के निचेपारा तालाब के पास रहने वाले 26 वर्षीय हेमंत कुमार पिस्दा रविवार शाम घर से प्लास्टिक की नेवाड़ रस्सी लेकर निकले थे।