धमतरी: कांग्रेस पार्षदों के विरोध के बाद निगम ने बेलिंग मशीन वापस की
धमतरी नगर निगम द्वारा खरीदी गई बेलिंग मशीन को कांग्रेस पार्षदों के विरोध के बाद वापस भेज दिया गया। कांग्रेस पार्षदों ने मशीन के निविदा शर्तों के अनुसार नहीं होने की शिकायत कलेक्टर से भी की थी। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया कि निविदा में 10 एचपी की डबल सिलेंडर बेलिंग मशीन मांगी गई थी, लेकिन ठेकेदार द्वारा 7.5 एचपी की सिंगल सिलेंडर मशीन सप्लाई।