नोखा: चिताना गांव में घर में घुसकर गहने व नकदी की चोरी, 5 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
Nokha, Bikaner | Apr 24, 2026 पांचू थाना क्षेत्र के चिताना गांव में घर में घुसकर गहने और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चिताना निवासी रामेश्वर लाल जाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार 29 दिसंबर 2025 को सीता, इमिलाल, चंपा, प्रेमाराम और नेनूराम जाट उसके घर में घुस गए और उसकी मां के संदूक से गहने व नकदी चुरा ले गए। घटना के समय परिवारजन घर पर नहीं थे,