खलीलाबाद: कोतवाली के मड़या चौराहे पर नेशनल हाईवे पर ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली को मारी ठोकर, 1 व्यक्ति घायल, 1 की मौत
खलीलाबाद के मड़या चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर सिद्धार्थ हॉस्पिटल के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार 2 बजे ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से मारी ठोकर ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे नीरज पुत्र रमेश निवासी सीतापुर जनपद उम्र 18 वर्ष की मौत हो गई।जिसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। वही वीरेंद्र यादव पुत्र लोचन निवासी चौरी चौरा घायल है जिनका इलाज किया जा रहा है।