शाहबाद: कस्बाथाना में निजी स्कूल संचालकों ने दिया PEEO को ज्ञापन, रखी मांगें
Shahbad, Baran | Jul 21, 2024 कस्बाथाना में निजि स्कूल संचालकों ने अपनी समस्याओं को प्रधानाचार्य निलांजना PEEO कस्बाथाना के समक्ष रखी है। संचालक नीरज मेहता, अनिल शर्मा, पवन शर्मा, रघुवीर दुबे ने बताया कि क्षेत्र में अनेकों स्कूल है। जो संचालित हो रहे हैं। जिसमें अनेकों कमियाँ है। ऐसे में ज्ञापन में कारवाई की मांग की है। कारवाई नहीं होने पर जिला कलेक्टर के समक्ष पेश होने की चेतावनी दी।