गायघाट: पीरौंछा चौक के पास एनएच-27 पर ट्रक और कार की टक्कर, सभी लोग बाल-बाल बचे
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के पीरौंछा चौक के समीप एनएच 27 पर ट्रक और कार की टक्कर हो गई। घटना रविवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। इस घटना में सभी बाल बाल बच गए। वहीं टक्कर होने के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार सवार ने मरम्मती की खर्च को लेकर जमकर बवाल करने लगा।