मुरैना नगर: भोपाल साइबर भर्ती घोटाला: मुरैना के दो आरोपी फरार, आधार-बायोमेट्रिक से किया खेल, ₹20-20 हजार का इनाम घोषित
भोपाल में सामने आए साइबर भर्ती घोटाले में मुरैना कनेक्शन से बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ। गिरोह सॉल्वर गैंग के जरिए असली उम्मीदवारों की जगह दूसरों से परीक्षा दिलवाता था। इसके लिए आधार और बायोमेट्रिक डेटा में हेरफेर किया जाता था। पुलिस ने दो आरोपियों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित किया है। कई जगह दबिश के बावजूद मुख्य आरोपी फरार हैं, जांच जारी है।