बांसवाड़ा: चिड़ियावासा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्काउट्स गाइड के छात्र-छात्राओं ने पक्षियों के लिए पेड़ों पर बांधे सकोरे
चिडियावासा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सीओ हिंदुस्तान स्काउट गाइड शिवराज प्रजापत के आतिथ्य में प्राचार्य विजय कृष्ण वैष्णव के सानिध्य में विद्यालय के स्काउट्स छात्र छात्राओं ने इस भीषण गर्मी में पक्षियों के पीने के पानी के सकोरे लगाए। शनिवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रत्येक छात्र -छात्रा को घर पर पक्षियों हेतु सकोरे लगाने मार्गदर्शन दिया।