बीना: आगासौद रोड पर मिला अज्ञात शव, नहीं हुई पहचान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Apr 15, 2026 13 अप्रैल की रात में पुलिस को अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिला था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। और मृतक की फोटो आसपास थाना क्षेत्र भेजी जिससे मृतक की पहचान की जा सके लेकिन पुलिस की लगातार प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी, जिसके चलते पुलिस में बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया और शव का कफन दफन करा दिया।