रमकंडा: 5 फीट रास्ते के विवाद में युवक की जान गई, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुआलेवाड़ गांव में महज 5 फीट चौड़े रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक की पहचान केहुआलेवाड़ निवासी बनवारी यादव