मुशहरी: कोलकाता के पिता-पुत्र कारोबारी का शव गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला, दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया
अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड स्थित 'गोस्वामी रेस्ट हाउस' में ठहरे कोलकाता के व्यवसायी पिता और उनके 15 वर्षीय पुत्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले में सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि होटल के कमरे से पिता-पुत्र के शव फंदे से लटके मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रती