इंदौर: लाखों के ड्रग्स के साथ एरोड्रम पुलिस ने 4 बदमाशों को पकड़ा, गाड़ी की जब्त
Indore, Indore | Jun 19, 2025 इंदौर के एरोड्रम पुलिस ने चार कार सवार बदमाशों को लाखों रुपए के ड्रग के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए बदमाशों में दो खरगोन जिले के बदमाश भी शामिल है। आरोपियों को गिरफ्तार कर ड्रग तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जानकारी गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे लगी।