इंदौर: लाड़ली बहनों को दीवाली से मिलेंगे 1500 रुपये, इंदौर में सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान
Indore, Indore | Jun 19, 2025 मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इंदौर में गुरुवार दोपहर 2 बजे सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रक्षा बंधन में हम बहनों को 1250 के अलावा 250 रुपए अतिरिक्त देंगे। वहीं दीपावली से इस राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया जाएगा।