सिकंदरपुर: पिलुई चट्टी पर बाइक हादसे में महिला घायल, सिर में लगी चोट
मनियर थाना क्षेत्र के पिलुई चट्टी पर सोमवार दोपहर बाइक के ठोकर से अनियंत्रित होकर गिरने से एक महिला घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोग सड़क की सुरक्षा को लेकर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग कर रहे हैं।