हरसूद: खाता धारकों एवं आम नागरिकों को दी साइबर अपराध से सजग रहने की जानकारी
सोमवार को हरसूद पुलिस द्वारा फिलगुड चौराहे पर स्थित बैंक के सामने खाता धारकों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से सजग रहने की जानकारी दी गई। सोमवार दोपहर 3:30 बजे उपनिरीक्षक रमेश मौरे द्वारा बैंक के खाता धारकों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूक किया गया।