नानपारा: रजवापुर ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था बेपटरी, ग्रामीणों ने इसे दुरुस्त करने की मांग की
बहराइच के बलहा विकासखंड की रजवापुर ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। गांव की गलियां जलभराव और गंदगी से भरी हैं, जबकि सार्वजनिक शौचालय की हालत भी बेहद खराब है। ग्रामीणों का आरोप है कि बजट मिलने के बावजूद सफाई व्यवस्था धरातल पर नजर नहीं आ रही और जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।