जगदलपुर: लालबाग में स्वदेशी मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्टाल लगाकर उत्पादों को प्रदर्शित और विक्रय किया
जगदलपुर, 5 अक्टूबर 2025/ ऐतिहासिक बस्तर दशहरा 2025 के अवसर पर 1 से 8 अक्टूबर तक बस्तर जिले में आयोजित स्वदेशी मेला ने स्थानीय संस्कृति और ग्रामीण आजीविका की अनूठी छटा बिखेर दी है। इस मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हाथों से बने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदर्शित और विक्रय कर आत्मनिर्भरता का संदेश