दमोह: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, राज्यमंत्री लखन पटेल ने किया पौधारोपण, वन विभाग रोपेगा 25 लाख पौधे
Damoh, Damoh | Jun 5, 2026 दमोह के किशन तलैया में विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। प्रदेश के पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल ने पीपल का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। कलेक्टर, डीएफओ ईश्वर जरांडे सहित वन विभाग अधिकारी मौजूद रहे और 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य बताया। अगले तीन महीनों तक अभियान जारी रहेगा और पौधों को वृक्ष बनाने पर जोर दिया जाएगा।