दमोह: सायबर ठगी का शिकार हुए युवक के 67 हजार 800 रूपये की फ्रॉड की राशि को सायबर पुलिस ने 2 दिन में कराए वापस
Damoh, Damoh | Mar 22, 2024 दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के द्वारा सायवर फाड की रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही करने निर्देश जारी किये गये थे। जिसके परिपालन मे ASP संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में सायवर सेल प्रभारी अमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन, राकेश आठिया के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आवेदक रामकुमार कुर्मी के खाते से ठगी करने वाले आवेदक के ₹67800 वापस कराए है।