औरैया: फफूंद क्षेत्र के केशमपुर गांव निवासी वृद्ध पर कुत्तों ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल
फफूंद थाना क्षेत्र के केशमपुर गांव निवासी वृद्ध पर कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल अवस्था में वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।