नागौर: नागौर जिला कलक्टर ने जेएलएन अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में बिजली-पानी व वार्डो की देखी व्यवस्थाएं
Nagaur, Nagaur | May 26, 2024 नागौर जिले मे बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित रविवार को जेएलएन अस्पताल पहुंचे और यहां उन्होंने औचक निरीक्षण करते हुए लू तापघात के मरीजों के लिए आरक्षित वार्ड की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल मे आने वाले मरीजों के लिए लगाए गए कूलर एयरकंडीशनर आदि सुचारू रूप से चालू रखने के निर्देश दिए।