नागौर: नागौर शहर में एक मासा ने अपनी ही साली के लड़के पर बेटी को भगाने का लगाया आरोप, महिला थाने में मामला हुआ दर्ज
Nagaur, Nagaur | May 26, 2024 नागौर मे घर से लापता हुई नाबालिग बेटी को भगाने का शक मासा ने साली के लड़के पर जताया है। इस संबंध मे महिला थाने मे मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी 24 मई सुबह अपनी सहेली के घर जाने का बोलकर 30 हजार रुपए, आधार कार्ड व स्कूल के दस्तावेज लेकर निकली, जो वापस नहीं लौटी।