मढ़ौरा: चनना में आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी की मौत
थानाक्षेत्र के चनना में अचानक तेज हवा व वर्षा के दौरान आकाशीय ठनका गिरने से एक मवेशी की मौत मौके पर हो गयी जिससे किसान परिवार का रो रो कर बुरा हाल था । पीड़ित चनना निवासी राजेन्द्र साह ने रविवार की दोपहर एक बजे बताया कि घर के सामने खेत में भैंस घास चरने के लिए बंधी थी जहां अचानक ठनका गिरने से भैंस की मौत मौके पर हो गयी ।