जीरापुर: ग्राम जैतपुरा खुर्द में विधायक हजारीलाल दांगी ने किया नवीन श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन।
ग्राम जैतपुरा खुर्द में क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी ने आज रविवार की दोपहर 3:00 बजे के लगभग ग्राम जेतपुरा खुर्द में नवीन श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक श्री दांगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम की असीम कृपा से यह पावन मंदिर श्रद्धा, आस्था एवं सामाजिक समरसता का प्रेरणास्रोत बने ।