बिल्हौर: बिल्हौर थाना पुलिस ने 12 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिल्हौर थाने की पुलिस ने 12 वर्षीय नाबालिक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को रविवार 5:00 बजे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के चाचा द्वारा थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन पुलिस टीमों का गठन किया था। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को चडाली हाईवे पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।