बिल्हौर: बिल्हौर बाजार लौट रही भाभी से देवरों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा
चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक बाजार से लौट रही महिला से तीन देवरों ने छेड़छाड़ की। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने अश्लील हरकतें करते हुए महिला को लाठी डंडों से पीटा। पीड़िता ने शनिवार 10:00 बजे थाने पहुंचकर मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराईजिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी देवरा की तलाश शुरू कर दी।