बिल्हौर: चौबेपुर के अमिलिया में हाई टेंशन लाइन का तार गिरने से खेत में लगी आग, 4 बीघा फसल जलकर हुई राख
चौबेपुर के अमिलिया में रविवार 2 बजे हाई टेंशन लाइन का तार खेत में गिरने से आग लग गई।ग्रामीणों ने जैसे ही आग देखी ट्यूबवेल से पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।आग लगने से किसानों की चार बीघा फसल जलकर राख हो गई।