घोरावल: तितौली गांव में आकाशीय बिजली से युवती अचेत, परिजनों ने उसे घोरावल सीएचसी में कराया भर्ती
सोनभद्र के घोरावल तहसील क्षेत्र के तिलौली कला गांव में सोमवार शाम एक युवती आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बेहोश हो गई। जानकारी के अनुसार, तिलौली कला गांव निवासी 18 वर्षीय सरस्वती कुमारी पुत्री मोलन अपने घर के बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान मौसम खराब हो गया और बिजली चमकने लगी।आकाशीय बिजली गिरने से सरस्वती उसकी चपेट में आ गई और गिरकर बेहोश हो गई।