बालोद: सब्जी मंडी के सुलभ शौचालय में व्यापारी से 25 हजार की लूट, चाकू से धमका कर निकाले गए रुपए; 10 संदिग्धों से पूछताछ जारी
Balod, Balod | May 30, 2026 बालोद शहर की सब्जी मंडी में शनिवार सुबह 10 बजे दिनदहाड़े लूट हो गई है। अज्ञात बदमाशों ने एक सब्जी व्यापारी को चाकू दिखाकर 25 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहल्ले के 10 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।