जगदलपुर: बस्तर के ट्री मैन, पर्यावरण प्रेमी संपत झा ने जापान के शाही आम मियाज़ाकी का सफल उत्पादन किया
बस्तर अब सिर्फ धान, मक्का या पारंपरिक फसलों तक सीमित नहीं रहना चाहता।दुनिया के सबसे महंगे आमों में शामिल जापान का मियाज़ाकी आम अब बस्तर की धरती पर फलने लगा है।बस्तर के ट्री मैन नाम से मशहूर संपत झा ने अपने बागान में इस आम की सफल पैदावार की है।लाखों रुपये किलो तक बिकने वाला यह आम अगर बड़े स्तर पर सफल हुआ तो बस्तर के किसानों के लिए आय का नया रास्ता खोल सकता है