आगरा के एक केंद्रीय कर्मचारी को बंधक बनाकर 8 लाख 69 हजार रुपए लूटने और निर्वस्त्र फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित से 40 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी है। पीजीआई पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।