सुल्तानपुर: हनुमान जन्मोत्सव पर जिले में किया गया भव्य आयोजन, बसौढ़ी में अनावरत जारी है दर्शन पूजन
हनुमान जयंती के अवसर पर जिले भर में अलग अलग स्थानों पर पूजा अर्चना व भंडारा वितरण किया गया। इस बीच बसौढ़ी ग्राम सभा में सिद्ध हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव का भव्य दर्शन पूजन कार्यक्रम अनवरत जारी है। यह मंदिर वर्षों पूर्व बसौढी ग्राम सभा वासियों ने आपसी सहयोग से स्थापित कराया था। जिसमें निषाद राज मल्लाहो की प्रमुख भूमिका थी।