जोधपुर: राजकीय कन्या महाविद्यालय में टीडीएस व आयकर प्रावधानों पर संगोष्ठी
राजकीय कन्या महाविद्यालय झालामंड में आयकर विभाग की संगोष्ठी में छात्राओं को टीडीएस काटने, रिटर्न भरने और कर अनुपालन के नियमों की जानकारी दी गई। छात्राओं को कर विभाग में भर्ती के अवसरों से भी अवगत कराया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने इस पहल का स्वागत किया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।