बहरोड़: बहरोड में RGHS व्यवस्था ठप होने से भड़के पेंशनर्स, तहसील पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Behror, Alwar | May 25, 2026 आरजीएचएस योजना के तहत निशुल्क इलाज और दवाइयों की सुविधा प्रभावित होने से पेंशनर्स में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार को दोपहर 1 बजे राजस्थान पेंशनर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बहरोड में नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था को तुरंत सुचारू करने की मांग उठाई।